कोडरमा के डीएवी स्कूल में मनाई स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती
कोडरमा,
12 फरवरी। डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में सोमवार को आर्य
समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई
गई। बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पांचवीं कक्षा की शाम्भवी ने
अंग्रेजी में एवं खुशी तिवारी ने हिंदी में उनके विचारों, महत्वपूर्ण
योगदानों एवं उनकी उपलब्धियों को साझा किया।
चौथी कक्षा की अनुष्का
गुप्ता ने हिंदी में सुंदर कविता प्रस्तुत कर महर्षि की यादों को जीवन्त
किया। कक्षा पांचवीं की अनन्या ने स्वामी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी
पूछा। दूसरी कक्षा की श्रेया विश्वकर्मा, उज्ज्वल भारती एवं इंद्रजीत ने
सुंदर स्लोगन लिखा। वहीं, 2 बी के अधर्व मोदी स्वामी की वेशभूषा में थे।
प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी केवल समाज
सुधारक ही नहीं, बल्कि युगद्रष्टा थे। उन्होंने नारी शिक्षा पर विशेष बल
दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, अमिता सिन्हा, कुमार सतीश सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।





