मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

जगन्नाथपुर के सोसोपी गांव में हाथी की संदिग्ध मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जगन्नाथपुर के सोसोपी गांव में हाथी की संदिग्ध मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोसोपी गांव में मंगलवार को एक हाथी की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। सारंडा और आसपास के जंगलों में लगातार हो रही हाथियों की मौतों के बीच इस नई घटना ने वन विभाग की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृत हाथी की स्थिति देखकर यह घटना प्राकृतिक नहीं लगती और इसमें जहर देने, अवैध शिकार या मानव-हाथी संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।पिछले कुछ महीनों में बिजली के करंट, नक्सलियों के आईईडी, अवैध शिकार और विभागीय लापरवाही के कारण कई हाथियों की मौत हो चुकी है। इन मौतों ने जंगल संरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इधर, हाथियों के बढ़ते आवागमन के कारण इलाके में मानव-हाथी संघर्ष भी बढ़ा है, जिससे ग्रामीणों की जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। कई लोग अब तक हाथियों के हमलों में मारे गए या घायल हुए हैं, जबकि फसलों और घरों को भी भारी क्षति पहुंची है।सोसोपी में हाथी की मौत के बाद लोग दहशत में हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें