मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसाa फ्रांसिस बाकची गाढ़ाबासा में स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि उसकी शादी परसुडीह के करनडीह क्षेत्र की एक युवती से होने वाली थी, जिसकी तैयारियां भी चल रही थीं। बताया जाता है कि वह पहले भी वैवाहिक संबंध में रह चुका था, जो बाद में समाप्त हो गया था।

परिजनों के मुताबिक फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आगामी शादी के खर्चों को लेकर काफी तनाव में था। आर्थिक व्यवस्था करने के लिए उसने अपनी मारुति डिजायर कार बेचने की कोशिश की थी और बाद में करीब दो लाख रुपये में वाहन बेच दिया था। वह पहले एयरबेस लॉजिस्टिक्स में कार्यरत था और वर्तमान में गम्हरिया स्थित बीएमडब्ल्यू आईएसएल के यार्ड में काम कर रहा था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं।

गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें