मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं में सपा को तगड़ा झटका, सुषमा मौर्य व मधु चंद्रा भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ । बदायूं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी

को तगड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग

करने वाले बिसौली सीट से सपा विधायक आशुतोष मौर्या की पत्नी एवं नगर पालिका

परिषद की पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्या और उनकी बहन पूर्व जिला पंचायत

अध्यक्ष मधु चंद्रा रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इस नए समीकरण के बाद

बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की राह अब आसान नहीं रह गई है।

सुषमा

मौर्या और मधु चंद्रा ने रविवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने पत्रकारों से कहा कि इन

नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद बदायूं का राजनीतिक समीकरण पूरी

तरह बदल चुका है।

बदायूं लोकसभा सपा का गढ़ मानी जाती है। यही कारण

रहा कि अखिलेश यादव ने यहां से अपने चाचा शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया

है। हालांकि इससे पहले शिवपाल ने इस सीट पर अपने पुत्र आदित्य यादव को

चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें