मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के विधायक जयराम महतो ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।रांची में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सूर्या हांसदा के शव की स्थिति और गोली के घाव से साफ है कि उसका फर्जी एनकाउंटर पुलिस ने किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।जयराम महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जेकेएलएम इस मांग का समर्थन करता है और उन्हें लगता है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन इसके लिए उपयुक्त पात्र हैं।जेकेएलएम अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि वर्तमान में जो स्थिति देश की है, उसमें 30 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद स्वतः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री के पद से बर्खास्त हो जाने वाला कानून ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसका गलत उपयोग होने की पूरी संभावना है।जयराम महतो कहा कि वह मतदाता विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हैं। लेकिन इसके पीछे का उद्देश्य एक मतदाता का नाम किसी एक ही जगह पर मतदाता सूची में होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि एक ही मतदाता का अलग-अलग और कई राज्यों के मतदाता सूची में नाम हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें