मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली

गोड्डा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को महागामा में प्रखंड स्तरीय आक्रोश रैली निकाली गई। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और बच्चों ने हाथों में तख्तियां-बैनर लेकर रैली में हिस्सा लिया।रैली भाजपा कार्यालय से निकलकर बसुआ चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हमें न्याय दो, सूर्या हांसदा अमर रहें, दोषियों को सजा दो, हमें मुक्त शिक्षा दो जैसे नारे लगाए।जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर फर्जी एनकाउंटर और आदिवासी रैयतों की जमीन छीनने की साज़िश के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ की अनुपस्थिति में कर्मी को सौंपा गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने किया, जबकि मंच संचालन लालबहादुर सिंह ने किया।मौके पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, उपाध्यक्ष अजय शाह, पूर्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश मंडल, सह प्रभारी अभिषेक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता और बच्चे उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें