मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:00 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर कोरंटाइन सेंटर व आइसोलेशन सेंटर का किया गया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कोरंटाइन सेंटर व आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारियां प्राप्त कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जानकारी अनुसार पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार के मार्गदर्शन में नई दिशाएं के सचिव इंदुलेखा भगत व पीएलभी वशिष्ट कुमार ने जिले के विभिन्न कोरंटाइन सेंटर व आइसोलेशन सेंटर की जांच की गई।

टीम के लोगों ने छतरपुर, पाटन, बिश्रामपुर, मनातू, पांकी सहित पीएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के लोगों ने शुद्ध पीने का पानी, भोजन, सैनिटाइजेशन और रख रखाव व साफ सफाई व बेहतर स्वास्थ सुविधा के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि 4 अगस्त को नगर पंचायत छतरपुर में कुल 24 रोगी पाए गए।

इसमें 10 माइल्ड और दो रोगी को पीएमसीएच मेदिनीनगर में रेफर किया गया था। वहीं 12 रोगी को को कोविड-19 का रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के कारण उनको होम कोरोनटैन के लिए भेज दिया गया है। इसी तरह पीएमसीएच नगर निगम कुल 91 मरीज पाए गए जिसमें 90 माइल्ड व एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया था।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कुल मरीजों की संख्या दो है ।

जांच टीम द्वारा रोगियों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उन्हें उचित भोजन, पानी, दवाई व इलाज किया जा रहा है। जांच टीम द्वारा जांच रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए जमा कर दी गई है। इस संबंध में नई दिशाएं के सचिव इंदु भगत ने बताया कि ज़िले में लोगों को सतर्क व अत्यधिक सुरक्षित रहने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें