मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेशवासियों को होली की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेशवासियों को होली की दीं शुभकामनाएं

-जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जाने के दिए निर्देशलखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं बल्कि परस्पर प्रेम, सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है।प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि होली पर्व को देखते हुए जनपद के प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में होली पर्व व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन पूजा तथा होली पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।श्री खन्ना ने आम जन से अपील की है कि रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें और सामाजिक आत्मीयता के साथ होली पर्व को मनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें