मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

लखनऊ। बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने मीडियाकर्मियों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कार्यपालिका को निर्देशित किया है कि नियमों का पालन करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियमों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। निश्चित तौर पर नियमों में रहकर ही कार्रवाई होनी चाहिए। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। यह उन राजनीतिक दलों के लिए भी आईना है जो बुलडोजर एक्शन पर सवाल खड़े करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है। नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा होगा, किसी गरीब की जमीन पर कब्जा होगा तो नियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवई की सकती है। कार्रवाई पर कहीं रोक नहीं है।उल्लेखनीय है सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि अगर कानून की प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी आरोपित या दोषी के घर को ध्वस्त कर दिया जाता है तो उसका परिवार मुआवजे का हकदार होगा। साथ ही मनमाने ढंग से या अवैध तरीके से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यपालिका न्यायाधीश बनकर किसी आरोपित की संपत्ति को ध्वस्त करने का निर्णय नहीं ले सकती। न्याय करने का काम न्यायपालिका का है। कार्यपालिका न्यायपालिका की जगह नहीं ले सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें