मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

परेश रावल के हेरा फेरी-3 फिल्म छोड़ने पर सुनील शेट्टी ने कहा- फैसले ने मुझे चौंकाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

परेश रावल के 'हेरा फेरी-3' छोड़ने से हर कोई हैरान रह गया। परेश रावल इस फैसले से 'हेरा फेरी-3' बनेगी या नहीं? इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। दर्शकों की पसंदीदा तिकड़ी बाबूभैया, श्याम और राजू 'हेरा फेरी-3' के लिए फिर से एक साथ आने वाले थे, लेकिन अब परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी की भावनात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, "हमने हेरा फेरी-3 का प्रोमो शूट किया था। मैं, परेश और अक्षय उस समय वहां थे। यह अविश्वसनीय था कि 25 साल बाद हम तीनों हेरा फेरी-3 के लिए प्रियदर्शन के साथ आ रहे हैं। हम तीनों के बीच की केमिस्ट्री और समझ कमाल की है। इसलिए, परेश जी के फैसले ने मुझे चौंका दिया।""परेश जी ने खुद मुझसे कहा कि किसी कारणवश वे हेरा फेरी नहीं कर रहे हैं। हम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे। सिर्फ़ मैं ही नहीं, बल्कि हमारा परिवार, हमारे प्रशंसक भी बहुत उत्साहित थे। मेरे बेटे अहान ने मुझे न्यूज कटिंग भेजी और मुझसे पूछा- पापा, क्या हुआ? क्यों?" अब जब परेश रावल ने 'हेरा फेरी-3' छोड़ दी है तो हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि उनकी जगह कौन सा अभिनेता लेगा, क्या 'हेरा फेरी-3' की शूटिंग होगी या फिर फिल्म बंद कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें