मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

AAP पर बरसे सुनील जाखड़, कहा ‘क्लीन चिट’ सच को नहीं छिपा सकती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
AAP पर बरसे सुनील जाखड़, कहा ‘क्लीन चिट’ सच को नहीं छिपा सकती

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के 13 साल पुराने मामले में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को भले ही 'समझौते' के तहत राहत मिल गई हो, लेकिन इस मामले ने पार्टी का असली चेहरा उजागर कर दिया है।

सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आम आदमी पार्टी से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को भले ही 'समझौते' के तहत बरी कर दिया गया हो, लेकिन पीड़ित द्वारा लड़ी गई लंबी लड़ाई ने जनता के सामने आम आदमी पार्टी का असली और बदसूरत चेहरा बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने कहा, "जब 2013 में यह घटना हुई थी, तो मैंने विपक्ष के नेता के तौर पर विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था और सरकार के कड़े विरोध के बावजूद पीड़ित को विधानसभा में लेकर आया था।

इससे सदन में भारी हंगामा हुआ और न्याय की इस लड़ाई में मेरी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए एक विशेषाधिकार समिति का गठन भी किया गया था।"

सुनील जाखड़ ने तंज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से ऐसी 'क्लीन चिट' लेकर घूमने वाले विधायकों और मंत्रियों की सूची में अब एक और नाम जुड़ गया है।

लेकिन क्या ये लोग खुद को नैतिक रूप से पाक-साफ कह सकते हैं, जबकि पीड़ित के साथ सरेआम अन्याय और मारपीट की गई थी? चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो या आप नेताओं के चरित्र का, ऐसे मामले उनकी शर्मनाक असलियत को उजागर कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "हर कोई जानता है कि न्याय की चक्की धीमी चलती है, लेकिन वह बारीक पीसती है। इस घटना को हुए काफी समय बीत चुका है, फिर भी मुझे इस बात से संतोष है कि मैं उस समय पीड़ितों, गरीबों और दबे-कुचलों के साथ खड़ा था और आज भी न्याय के लिए मेरा संघर्ष उसी समर्पण के साथ जारी है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें