मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,। जिले की छतरपुर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते

दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी कट्टा, मोबाइल और

मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। सभी की गिरफ्तारी सुलतानी घाटी से धोबीडीह

जाने वाले रास्ते से हुई है। उनकी पहचान सुभाष कुमार यादव (22) और छोटू

कुमार यादव (19 ) शामिल हैं। दोनों पिपरा थाना क्षेत्र के गहोरा के रहने

वाले हैं।

एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को जानकारी

दी कि रिववार को गुप्त सूचना मिली थी कि छतरपुर के सुलतानी घाटी से धोबीडीह

जाने वाले रास्ते के पास दो लोग अवैध हथियार के साथ जमा हुए हैं और किसी

आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर अनुमंडल पुलिस

पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में टीम बनायी गयी और कार्रवाई की गयी।

पुलिस

को देखकर दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिसबल की सहायता से

खदेड़कर दोनों को पकड़ा गया और बारी बारी से तलाशी लेने पर उनकी कमर से एक एक

देशी कट्टा एवं मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उनकी पहचान हुई। इस संबंध

में मामला दर्ज किया गया और सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें