मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सुखदेव नगर थाना प्रभारी और मुंशी सस्पेंड, युवक आत्महत्या मामले में की गई कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुखदेव नगर थाना प्रभारी और मुंशी सस्पेंड, युवक आत्महत्या मामले में की गई कार्रवाई

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार को एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने थाने के मुंशी परशुराम को भी निलंबित कर दिया है। रांची आईजी मनोज कौशिक ने थानेदार और मुंशी के सस्पेंड होने की पुष्टि की है।गत 29 नवंबर को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर 5 में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई थी। दरअसल, नितेश पांडेय नामक युवक जो रेलवे में कार्यरत था उसकी शनिवार को ही शादी थी, लेकिन इससे पहले ही किशोरगंज से रोड नंबर 05 स्थित नितेश पांडेय ने अपने ही कमरे में खुदकुशी कर ली। नितेश द्वारा आत्महत्या को लेकर परिजनों ने सुखदेवनगर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया था। नितेश के भाई नीरज पांडेय ने बताया था कि 26 नवंबर को उसका तिलक था। इसी बीच प्रियंका नाम की एक लड़की ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर केस कर दिया। थाना से बिना किसी जांच के नितेश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे छोड़ने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों को मैनेज करने के नाम पर दस लाख रुपये भी वसूले गए।नीरज पांडेय ने बताया कि थाने के मुंशी परशुराम कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करता था। कभी सिटी एसपी, तो कभी कोतवाली डीएसपी के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। थाने से छोड़ने के बावजूद आरोप लगाने वाली लड़की उसे बहुत परेशान कर रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के खुदकुशी करने के मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गंभीर रुख अपनाया। सोमवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मामले की जांच के लिए रांची आईजी मनोज कौशिक को जिम्मेदारी दी थी। साथ ही आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करने का भी आदेश जारी किया था। पुलिस मुख्यालय की ओर से रिलीज में बताया गया था कि मीडिया में आई खबर बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के द्वारा खुदकुशी को लेकर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक झारखंड ने संज्ञान लेते हुए रांची के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें