मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी उफान पर, गालूडीह बराज डैम के आठ गेट खोले गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर। राज्य में तीन दिनाें से हाे रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी उफना गई है। नदी का लगातार जल स्तर बढ़ने से गालूडीह बराज डैम के 18 गेट में से 8 गेट बुधवार को खोल दिया गया है।गालूडीह बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आठ गेट खोलकर नदी के पूर्व दिशा में बराज डैम से 6000 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़ने के साथ ही परियोजना पदाधिकारी ने नदी तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण चांडिल और गाजिया डैम से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गालूडीह बराज डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण ही 16 सितंबर को 10 गेट खोल कर 4,800 और 17 सितंबर को 15 गेट खोल कर 7,500 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा गया। बुधवार को जलस्तर कम होने से 8 गेट खोल कर नदी अब 6000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बराज डैम से मुख्य दायी नहर में अभी 15 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी प्रदूषित हुआ है। साथ ही मछलियां मर रही हैं।उल्लेखनीय है कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे चित्रेस्वर, रांगुनिया, पचंदो आदि गांवों में धान की फसल बर्बाद होने के आसार हैं। वहीं, कुमार डुबि पंचायत लोग घरों में कैद रहने के लिए विवश हैं। इस गांव में रहने वाले खाना खाने के लिए तरस रहे हैं। इस गांव में हर वर्ष तेज बारिश होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें