मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

दीपोत्सव के दृष्टिगत अवध विवि कर्मी मुख्यालय नहीं छोड़ पायेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या।दीपोत्सव को भव्य एवं अलौकिक बनाने के लिए 31 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय कर्मी मुख्यालय नहीं छोड़ पायेंगे। इस दौरान सभी दीपोत्सव को ऐेतिहासिक बनाने के लिए एक दूसरे से सामंजस्य बनाते हुए कार्य को अंजाम देंगे। उक्त बातें डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव-2024 की सफलता के लिए शनिवार को दोपहर कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में समिति के संयोजकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। बैठक में कुलपति प्रो. गोयल ने समिति के संयोजक, सहसंयोजक से कहा कि हर समिति के सदस्य दीपोत्सव की सफलता के लिए दीपोत्सव स्थल पर तैनात रहेंगे। जिन कर्मियों की दीपोत्सव में ड्यूटी नही लगी है, उन्हें भी 31 की सुबह तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है। दीपोत्सव स्थल पर उन्हें भी मौजूद रहना होगा। इन दिनों किसी भी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी का अवकाश अनुमन्य नहीं होगा। बैठक में कुलपति ने विभिन्न समितियों की बारी-बारी से समीक्षा की। कहा कि सभी एक दूसरे से सामंजस्य बनाते हुए एकजुटता से दीपोत्सव को भव्य बनायें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें