मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से बदसलूकी मामले में उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश

त्रिपाठी से बदसलूकी के मामले में उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया

है। इस संबंध में प्रवक्ता ने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की थी।

भाजपा

प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस मामले में डीसीसी यातायात को एक पत्र भी

लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह भाजपा प्रवक्ता हैं। 22 जून को वह

श्रीनगर से परिवार के साथ वापस लखनऊ लौटे हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे वह

लखनऊ एयरपोर्ट से कार में बैठकर घर जा रहे थे। एयरपोर्ट के पास उपनिरीक्षक

आशुतोष त्रिपाठी वाहनों के हूटरों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक

ने भाजपा प्रवक्ता कीे वाहन को रोककर चेकिंग शुरू की। उन्होंने कहा कि मैं

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी हूं और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार है। उनके

परिचय देते ही दरोगा भड़क उठा। इस पर उपनिरीक्षक आग बबूला हो गया और कार के

अंदर का भी वीडियो बनाने लगा। उसने राकेश त्रिपाठी से दुर्व्यवहार भी

किया। उन्होंने फौरन इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। इसके बाद

उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें