मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

दरोगा ने अभिषेक अस्पताल पर राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से वंचित करने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरोगा ने अभिषेक अस्पताल पर राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से वंचित करने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित अभिषेक अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित और सरायकेला खरसावां जिला में तैनात मनोज कुमार शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से वंचित करने, दुर्व्यवहार करने और अनैतिक तरीके से इलाज के नाम पर दस हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।शुक्रवार को मनोज कुमार शर्मा ने इस संबंध में पूरी सिंहभूम के उपायुक्त को एक लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 की रात करीब 11:30 बजे उनका 9 वर्षीय बेटा प्रणय कुमार पेट दर्द से पीड़ित होने पर इलाज के लिए अभिषेक अस्पताल ले जाया गया। राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पताल की सूची में अभिषेक अस्पताल का नाम दर्ज होने के कारण उन्होंने कार्ड दिखाकर इलाज कराने का आग्रह किया। लेकिन चिकित्सक ने कथित तौर पर कार्ड को फेंक दिया और बीमा योजना मानने से इनकार कर दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों और बाउंसरों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मजबूरी में उन्होंने नकद राशि देकर इलाज कराया। इसके बावजूद बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।शिकायत में कहा गया है कि सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पताल होने के बावजूद बीमा योजना के लाभ से इनकार और दुर्व्यवहार की घटना से राज्य सरकार के प्रति असंतोष पैदा हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास राज्य सरकार पर बना रहे।शिकायत पत्र के साथ 23 जून को अस्पताल में इलाज से संबंधित कागजात भी संलग्न किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें