मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के लिए छात्रों ने दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़,

09 फरवरी । विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में कुलपति की

नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को

रामगढ़ कॉलेज में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर करें छात्रों ने

धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि कुलपति की नियुक्ति नहीं होने की

वजह से रामगढ़ कॉलेज के छात्रों को भी कई परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अभाविप कॉलेज अध्यक्ष नितेश मोदी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में

मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री गौतम

कुमार महतो उपस्थित रहे। गौतम महतो ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी

परिषद विगत 75 वर्षों से छात्रहित में कार्य करते आ रही है। विश्वविद्यालय

में पिछले 09 माह से अधिक समय से कोई स्थाई कुलपति नहीं है। इसके कारण

छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विश्वविद्यालय

के सभी महाविद्यालयों में भी समस्या देखने को मिल रही है। स्थाई कुलपति

के नही होने के कारण विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भी काफी खामियां देखने

को मिल रही है । छात्र संगठन ने प्रधानाचार्य के माध्यम से राज्यपाल से ये

मांग की है कि जल्द से जल्द विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति

नियुक्त करें। नितेश मोदी ने कहा कि कुलपति के नही होने के कारण रामगढ़

महाविद्यालय के छात्रों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

महाविद्यालय प्रशासन के पास किसी भी समस्या बताने पर वो सीधे कहते है कि

कुलपति से बात करिए, जिस कारण छात्रों के समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा

है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकरणीय सदस्य अंशु पाण्डे,

रवि कुमार, राहुल रजक, राहुल महतो, चित्रा कुमारी, श्रुति कुमारी, कुमारी

श्रुति, निरूपा कुमारी, योगेश कुमार, गोल्डेन कुमार, जिला संगठन मंत्री

विक्रम राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें