मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं बीमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं बीमार

लातेहार। जिले के बरवाडीह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कई छात्राएं शनिवार को फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। हालांकि इलाज के बाद सभी छात्राओं की स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को खाना खाने के बाद अचानक विद्यालय की छात्राओं ने सर में चक्कर आने तथा खुजली होने की शिकायत की। एक साथ कई छात्राओं के द्वारा इस प्रकार की शिकायत किए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने एंबुलेंस की मदद से सभी छात्राओं को बरवाडीह अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर क्षितिज राज ने छात्राओं का इलाज किया। हालांकि इलाज के बाद सभी छात्राएं पूरी तरह सामान्य हो गई। डॉ क्षितिज राज ने कहा कि हो सकता है कि खाने में कुछ ऐसी चीज मिल गई हो जिससे छात्राओं को खुजली या चक्कर आने लगा था। फिलहाल सभी छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि खाना खाने के कुछ देर बाद जब छात्राओं ने बताया कि उन्हें खुजली हो रही है और चक्कर आ रहा है, तो सभी को तत्काल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सभी छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें