रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या
रांची: राजधानी रांची के रेडियम रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्रा का नाम अलका कुमारी है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के प्रेशर की वजह से उसने आत्महत्या की है। छात्रा खुंटी जिला के रनिया की रहने वाली है और वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में गणित विषय से पढ़ाई कर रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लालपुर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है । फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई है।





