मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र आंदोलन को मिला सामाजिक संबल: रांची में अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, लगाए जलपान के स्टॉल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्र आंदोलन को मिला सामाजिक संबल: रांची में अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, लगाए जलपान के स्टॉल

पलामू,। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची में चल रहे छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति ने समर्थन दिया है।

शनिवार सुबह संगठन की ओर से जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत सैकड़ों छात्रों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई। सेवा कार्य का नेतृत्व युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने किया। उनके साथ संगठन के संयोजक संजय शुक्ला सहित रांची और पलामू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के बीच जलपान वितरित करने के साथ उनके आंदोलन के प्रति समर्थन और एकजुटता जताई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतों का सीधा असर उन युवाओं पर पड़ता है, जो वर्षों तक मेहनत और आर्थिक संसाधन लगाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, धांधली, पेपर लीक तथा भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। साथ ही भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए।

देवेंद्र तिवारी ने सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक स्तर पर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें