मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

पत्थर लदा टाटा मैजिक वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पत्थर लदा टाटा मैजिक वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

कोडरमा। वन विभाग कोडरमा की टीम ने डोमचांच रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में अवैध उत्खनन कर फेल्सफर पत्थर ले जा रहे एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया है। रेंजर ने मंगलवार को बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डोमचांच प्रखंड के गोलगो जंगल में अवैध उत्खनन कर पत्थर लोड करके वाहन निकलने वाला है। इसके बाद वन विभाग की टीम जब कुशहाना जंगल के समीप पहुंची तो एक टाटा मैजिक वाहन पर अवैध पत्थर लोड पाया गया जिसे जंगल के पास जब्त कर लिया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कोडरमा शिव मोहल्ला निवासी सोनू कुमार और धनबाद के बाघमारा निवासी विक्रांत कुमार शामिल है। इसके बाद वाहन को वन परिसर लाया गया। इस गाड़ी में लगभग एक टन पत्थर लोड है जिसकी कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है। मौके पर अनिल कुमार साव, इस्लाम अंसारी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, बंटी कुमार सिंह पिंटु पंडित, सुनील कुमार, ललन दास समेत वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। इस बाबत वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें