मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में बीच नदी में फंसी थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरिडीह में बीच नदी में फंसी थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

पुल मौजूद होने के बावजूद नदी के रास्ते उतारा गया वाहन, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। थाना प्रभारी का सरकारी वाहन नदी पार करने के दौरान बीच धारा में फंस गया। काफी देर तक वाहन को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी किसी आवश्यक कार्य से चेरवा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी वाहन को नदी के रास्ते उतार दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी पार करने के लिए मुख्य मार्ग पर दो पुल उपलब्ध हैं, लेकिन किसी कारणवश वाहन को पुल के बजाय सीधे नदी से होकर ले जाने का प्रयास किया गया।

नदी में उतरते ही वाहन बीच धारा में फंस गया और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया वाहन

वाहन फंसने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से सरकारी वाहन को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसके बावजूद घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब नदी पार करने के लिए पुल की सुविधा उपलब्ध थी, तो वाहन को नदी के रास्ते ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः शॉर्टकट अपनाने की कोशिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

प्रशासन की चुप्पी बरकरार

घटना के बाद वाहन को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, वायरल वीडियो और तस्वीरों के कारण पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें