मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

हॉर्स ट्रेडिंग मामले में झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव का बयान दर्ज, अगली सुनवाई पांच जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले

में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मदन मोहन शर्मा का बयान

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को दर्ज हुआ।

मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी।

तत्कालीन विधायक

योगेंद्र साव के अलावा उमाशंकर अकेला और राजेश रंजन मामले में ट्रायल फेस

कर रहे हैं। मामले के दो आरोपित साइमन मरांडी और सावना लकड़ा का निधन हो

गया है। वोट बदले नोट की मांग करने का इनपर आरोप है।

उल्लेखनीय है

कि वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में कथित हॉर्स ट्रेडिंग का मामला सामने

आने के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी। सीबीआई ने इस

संबंध में कांड संख्या आरसी-2/13 दर्ज की थी़। जांच के बाद 2013 में अदालत

में चार्जशीट दाखिल किया गया।

एक निजी टीवी चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन

कर चुनाव में पैसे के लेनदेन का खुलासा किया था, जिसमें विभिन्न पार्टी के

विधायकों ने वोट के बदले प्रत्याशी से 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये

तक की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद पहले निगरानी (अब एसीबी) थाने

में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद

सीबीआई ने केस को टेकओवर कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें