मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक निधि के लिए जारी किए 410 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए

विधायक निधि के 410 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें जनजातीय क्षेत्र

उपयोजना के तहत 44 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के लिए 220 करोड़ और अन्य

क्षेत्र उपयोजना अंतर्गत 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 190 करोड़ जारी किये

गये हैं।

राशि की निकासी संबंधित जिलों के निकासी एवं व्ययन

पदाधिकारी करेंगे। निकासी की गयी राशि संबंधित विधानसभा क्षेत्रवार खोले

गये बैंक खाता में रखी जायेगी। कार्यकारी एजेंसी, संवेदक और वेंडर को उनके

द्वारा समर्पित मापी पुस्त, विपत्र एवं फोटोग्राफ इत्यादि के जांच के बाद

ही राशि का भुगतान होगा। यह जानकारी रविवार को ग्रामीण विकास सचिव के

श्रीनिवासन ने दी।

ग्रामीण विकास सचिव ने दिये गए निर्देश

आवंटित राशि का व्यय विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं पर विधायक योजना की गाइडलाइन के तहत किया जाये।

निकासी की गयी राशि का खर्च स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विकासात्मक प्रवृति की टिकाउ परिसंपत्तियों के सृजन पर ही किया जाये।

निकासी की गयी राशि के बाद समेकित उपयोगिता प्रमाण पत्र भी हर हाल में जमा करना अनिवार्य होगा।

यदि

किसी विधानसभा सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र एक से अधिक जिलों में पड़ता है तो

उनके द्वारा अनुशंसित योजना की राशि निकासी कर दूसरे जिलों को हस्तांतरित

कर दी जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें