मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। पूरे देश के साथ राज्य में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची के खेल के मैदानों, पार्कों, स्कूलों में विश्व योग दिवस पर योग के विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने योग किया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से बिरसा मुंडा फन पार्क में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष निदेशालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एके सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी ने लोगों को योग कराया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के रहस्यों को समझाया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है, उस कमी को योग से दूर किया जा सकता है। आज पूरा विश्व योग से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि प्रधानमंत्री कहां योग कर रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग करें।उन्होंने कहा कि समय की कमी के कारण वे भी कुछ आसन और मुद्राएं ही कर पाते हैं।पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे 25 वर्षों से योग कर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व हृदय की सर्जरी होने के कारण कुछ प्रतिबंध हैं, इसके बावजूद वे आज भी कुछ योगासन व प्राणायाम करते हैं। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ प्राणायाम भी जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें