गुंजन सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता पर दी बधाई
रांची,
05 फरवरी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह ने
झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता पर बधाई दी।
उन्होंने सोमवार को झारखंड महिला कांग्रेस के जरिये यात्रा के क्रम में
दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि
आने वाला समय महिलाओं का है और महिलाएं सशक्त होकर लोकसभा और विधानसभा
पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए वह प्रयास करेंगी । इस भारत जोड़ो न्याय
यात्रा में झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी टीम में महिला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं भारत जोड़ो नया यात्रा की ऑब्जर्वर
प्रतिभा रघुवंशी, पिंकी सिंह, पुनीता चौधरी, रीता सिंह और सुंदरी तिर्की
सहित अन्य उनके साथ शामिल थे।





