मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में आरोपित सरवर के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामले में आरोपित सरवर आजमी को राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से मिली जमानत के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस ऋषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार ने कहा कि आरोपित सरवर आजमी देश के दूसरे राज्यों में हुए बम धमाकों का भी आरोपित है। अगर उसे जमानत दी जाती है तो वो जेल से बाहर आएगा और सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी। बतादें कि राजस्थान हाई कोर्ट ने इस मामले में चारों दोषियों को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि राज्य सरकार इस मामले में पुख्ता सबूत नहीं पेश कर सकी। जयपुर में 13 मई 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में ट्रायल कोर्ट ने 18 दिसंबर 2019 को चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी।

ट्रायल कोर्ट के फैसले को राजस्थान हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने 29 मार्च को दिए आदेश में चार दोषियों को बरी कर दिया था। 2008 में हुए ब्लास्ट में 71 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 185 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में कुल आठ एफआईआर दर्ज किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर