राज्य सरकार ने छह आईएएस को चयन ग्रेड लेवल में दी प्रोन्नति
रांची,
29 दिसम्बर राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह
पदाधिकारी को चयन ग्रेड लेवल 13 में प्रोन्नति देते हुए उनके वर्तमान पद पर
ही पदस्थापित किया है। इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार
तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इन पदाधिकारियों
में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, दुमका के उपायुक्त ए दोद्दे,
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, मनरेगा आयुक्त
राजेश्वरी बी, झारखंड ट्राईबल डेवलमेंट सोसायटी के परियोजना निदेशक नेलसम
एयोन बागे, और समाज कल्याण के निदेशक प्रकाश झा शामिल है।





