मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस वार रूम के सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस के मुख्य नेताओं की बैठक मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में हुई।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित वार रूम के नेशनल चेयरमैन शशिकांत सेंथिल उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित नेताओं को वार रूम के संदर्भ में पूरी जानकारी देते हुए सेंथिल ने बताया कि पूरे झारखंड के 29000 बूथो पर चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ की नियुक्ति की गई है। जबकि राजनीतिक दलों को बीएलए की नियुक्ति करना आवश्यक है। क्योंकि चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक बूथ की सूची राजनीतिक दलों के जरिये नियुक्त बीलए को ही सौंपनी है। बीएलए का ही यह दायित्व बनता है कि मतदाता सूची को देखकर उसमें त्रुटियो एवं कमियों पर चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करें ताकि उसमें आवश्यक सुधार किया जा सके।

झारखंड में वार रूम के माध्यम से प्रारंभिक स्तर पर झारखंड के सभी बूथों पर विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी के माध्यम से बीएलए की नियुक्ति करना प्रारंभ कर दिया है और अभी तक लगभग 20 प्रतिशत बुथो पर बीएलए की नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले समय में कांग्रेस अपने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। लोकसभा चुनाव के दौरान वार रूम के माध्यम से हम भाजपा की ओर से फैलाई जाने वाले नकारात्मक पक्षों का भी जवाब उचित तरीके से देंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सेंथिल की ओर से दिए गए सुझाव के अनुपालन के लिए अविलंब झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, विधायको, प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र बूथ पर मजबूती ही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें