प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
रांची। झारखंड कांग्रेस ने राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सोमवार को अपने बधाई संदेश में कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री स्वस्थ रहें ,यशस्वी रहें। राज्य की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते रहें ।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन दीर्घायु हों, यशस्वी हों , सकुशल रहें, देश-दुनिया में उनका नाम रोशन हो।
प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने भी हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।





