मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महोबा में विपक्षी गठबंधन पर साधेंगे निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महोबा, वीर भूमि आल्हा ऊदल की नगरी में आज सूबे के मुखिया योगी

आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे कार्यक्रम को लेकर

डाक बंगला मैदान में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने

निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं और

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) को भाजपा प्रत्याशी कुंवर

पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री

का हेलीकॉप्टर 12 बजकर 5 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेगा और

वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल डाक बंगला मैदान पहुंचेंगे और 12 बजकर

15 मिनट से जनसभा को 12:55 तक संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद एक बजे उनका

उड़न खटोला जालौन के लिए उड़ जाएगा, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। सुरक्षा को

लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी देखरेख में लगे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस को

यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भारतीय

जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता की जानकारी देते हुए बताया

कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री बुंदेलों में जोश

भरेंगे। संसदीय सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें