असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम की हुई शुरुआत

असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम की हुई शुरुआत''
रांची: करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब में अपराह्न -02 से 04 बजे तक असली चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से यूथ आइकॉन, बिजनसमैन एवं हर वर्ग के प्रबुद्धजन ने विज़न फॉर झारखण्ड पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत किया। आदित्य विक्रम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लायी गई मैनिफेस्टो पर ज़ोर डालते हुए कहा कि पार्टी ने सबसे बेहतरीन मैनिफेस्टो प्रस्तुत कर हर वर्ग के लिए सोचा है एवं सभी के लिए न्याय किया है अगर हम सत्ता में आये तो ये सारे वादे धरातल पर पूरा कर देश हित में एक नया कदम बढ़ायेंगे। मौक़े पर स्पीकर्स में मीनाक्षी सिंह,डॉक्टर रीमा खलखो,रवि खलखो,अभ्युदय एनजीओ के फाउंडर हरनयन नदीम,भानु प्रताप सिंह,अनुष्का चौधरी,विद्याकर कुंवर,जैनेट एंड्रयू, ऐलन एंड्रयू,प्रखर मोदी आदि लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेली वेज वर्कर्स,कांग्रेस मैनिफेस्टो,मनरेगा,25 लाख का हेल्थ कवर,अर्बन क्षेत्र के लिए अलग योजना,हर वर्ग से करप्शन हटाने के लिए एक अलग बॉडी का निर्माण,क्लाइमेट कंट्रोल रिन्यूएबल एनर्जी अवेयरनेस प्रोग्राम,टूरिज्म कॉरिडोर का निर्माण,रोड सेफ्टी बोर्ड का निर्माण,माइनॉरिटीज़ पर अच्छा क़ानून बनाना,जीडीपी, लॉकडाउन के कारण जो नुक़सान युवाओं को हुआ उसपर विचार करना,एडमिनिस्ट्रेटिव करप्शन,अच्छी गवर्नेंस की व्यवस्था,सस्टेनेबल इकोनॉमिक डेवलपमेंट पालिसी बने,महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान, महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु अच्छे क़ानून बने,ब्लॉगर सोसायटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए,चाइल्ड वेलफेयर से अनुरोध नशा मुक्ति के लिए आदि विषयों पर चर्चा हुई एवं इसको ठीक करने पर सबने अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत की। इस अवसर पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने रामधारी सिंह दिनकर की एक पंक्ति बालते हुए कहा-आजकल हमलोग रचना नहीं, आलोचना करते हैं। आज हमलोगों ने जुमला वाली चाय की चर्चा को नजरअंदाज कर असली चाय पर चर्चा की शुरूआत की है। इस बार भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 97 करोड़ मतदाता अपना मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सबसे अहम बात यह है कि चुनाव में पहली बार वोट देने वाले यानी 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है. इसके अलावा 20 से 29 साल के युवा वोटरों की संख्या 19.74 करोड़ है। ये युवा मतदाता किसी भी हार जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि एक विजन फॉर झारखंड एक विजन फॉर देश, एक युवा क्या सोचते हैं और युवा सब जानते भी है, उसी हिसाब से वोट भी करेंगे। यह कार्यक्रम लगातार धरातल पर करेंगे और हर जगहों पर होगी। आज की युवा पीढ़ी की क्या सोच है, आने वाली विधानसभा चुनावों की मैनिफैस्टों में पार्टी अध्यक्षों को शामिल करने हेतु आग्रह करेंगे।
असली चाय की चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार जयसवाल,राहुल,कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह,हरीश प्रभाकर,कृष्णा सहाय,संजीव महतो,अनिल सिंह,आसिफ़ ज़यिाऊल,इरफ़ान ख़ान,आर्या कुमारी,मुस्कान,खेमिस हेमब्रॉम,सक्षम श्रीवास्तव,वंदना,स्वीटी कुमारी,साँखी अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।





