मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसटी टीम ने पांच करोड़ की जेवर पकड़े, आईटी की टीम कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची से हजारीबाग ले जाए जा रहे थे सात पेटियों में सोने और चांदी के जेवर

रामगढ़ । लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए

पुलिस की एसएसटी टीम काफी सक्रियता से कम कर रही है। रामगढ़ और हजारीबाग की

सीमा पर मांडू थाना के समीप बने चेकनाके पर पांच करोड रुपए के सोने और

चांदी के जेवर जब्त किए गए हैं। इस मामले में रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने

बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही

है। जांच पूरी होने तक जेवर और वाहन को पुलिस कस्टडी में ही रखा गया है।

जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसका प्रयोग चुनाव के दौरान होना था

या नहीं। उसमें किसी प्रकार की इनकम टैक्स की चोरी तो नहीं की गई है।

बताया

जाता है कि रांची एयरपोर्ट से सात पेटियों में लगभग पांच करोड रुपए के

सोने और चांदी के जेवर लेकर गार्ड आलोक सिंह, ड्राइवर सुमन और स्कॉटर

वीरेंद्र हजारीबाग जा रहे थे। उन जेवरों को हजारीबाग के विभिन्न जेवर

दुकानों में डिलीवरी देने की बात बताई जा रही है। मांडू थाने के पास बनाए

गए चेकनाके पर ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट दीपक कुमार और एएसआई निशिकांत

शर्मा ने उस वाहन को जांच के दौरान पकड़ा। जब तलाशी ली तो सात पेटियों में

भारी मात्रा में आभूषण मिले। इसकी जानकारी तत्कल वरीय अधिकारियों को दी गई।

बाद में यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया। फिलहाल आयकर विभाग की

अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें