मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसटी ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर सवार दो लोगों से बरामद किए 11.50 लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद। जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चेकिंग

अभियान के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने शनिवार को थाना भगतपुर

क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर सवार दो लोगों से 11.50 लाख रुपये की

नकदी बरामद की है। दोनों लोग रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके.

इसलिए पुलिस ने रकम को जब्त कर उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

एसचओ

भगतपुर कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम ने

उत्तराखंड के काशीपुर से आ रहे दो ट्रैक्टरो को रोक कर जांच की। एक

ट्रैक्टर पर मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया निवासी आरिफ और दूसरे पर

भगतपुर के गांव करिया नंगलासानी निवासी इस्तखार सवार थे। दोनों के पास

तलाशी लेने पर एसएसटी टीम ने कुल 11 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। उक्त रकम

के संबंध में जब उनसे दस्तावेज मांगा गया तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

जिसके बाद टीम ने रकम को लिखापढ़ी में अपने कब्जे में ले लिया। एसएचओ ने

बताया कि जब्त की गई रकम के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।

जिनसे रकम बरामद हुई है वह लोग रिलीज कमेटी के समक्ष दस्तावेज दिखाकर अपनी

रकम वापस प्राप्त कर सकते हैं।हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/प्रभात

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें