मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने अचानक शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल चलकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी के साथ इस निरीक्षण में सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सिटी डीएसपी केवी रमण सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।निरीक्षण के दौरान, एसएसपी राकेश रंजन ने पंडालों के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और यातायात नियंत्रण के उपायों की बारीकी से जांच की। खासकर भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसएसपी ने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने उन्हें जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जहां भी सुरक्षा से जुड़ी कमियां या चूक पाई गईं। एसएसपी ने तत्काल उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर 5000 अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें