मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

कानून व्यवस्था सुधारने को मेरठ में एसएसपी ने बदले कई थानेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने मंगलवार की देर रात जिले के कई थानेदार बदल दिए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह बदलाव अहम माना जा रहा है।एसएसपी विपिन ताडा ने लिसाड़ी गेट थाना निरीक्षक संजय कुमार पान्डेय को मवाना का थानेदार बनाया है। प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण उन पर अहम जिम्मेदारी रहेगी। मवाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को लोहियानगर का थानेदार बनाया गया है। सुभाषचन्द्र परतापुर से चुनौतीपूर्ण लिसाड़ीगेट थेन भेजे गये हैं। लिसाड़ी गेट से प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना परतापुर का थानेदार बनाया है। पुलिस लाइन में चल रहे ब्रजेश पांडेय को किठौर कोतवाली का चार्ज मिला। डीसीआरबी प्रभारी शीलेश कुमार अब मेडिकल थाने के थानेदार होंगे। एसएसआई भावनपुर अजीत शाक्य इसी थाने के प्रभारी बनाये गए हैं।एसएसपी के पीआरओ रामप्रकाश शर्मा अब हस्तिनापुर थाने को संभालेंगे। मवाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह अपराध शाखा (विवेचना) भेजे गए हैं। मवाना से सूर्यदीप विश्नोई अब गैर जिला भेजे जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें