मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार,नदवा कॉलेज के नाज़िर की मौत,भाजपा प्रदेश मंत्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार,नदवा कॉलेज के नाज़िर की मौत,भाजपा प्रदेश मंत्री घायल

रायबरेली। तेज़ रफ़्तार कार लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मौत बनकर सड़क पर दौड़ी,जिसकी चपेट में आने नदवा कॉलेेज लखनऊ के नाजिर की मौत हो गई। वहीं उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कार चालक को पकड़नेे के प्रयास में भाजपा के प्रदेश मंत्री भी घायल हो गए। हादसा बुधवार देर रात का है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है,जबकि चालक फ़रार है।दरअसल जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार में कार हाईवे पर दौड़ रही थी,जो कि प्रगतिपुरम के पास अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को कार नेे टक्कर मार दी। बावजूद इसके कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसी बीच सड़क पर बाइक पर जा रहे नदुवा कॉलेज लखनऊ के नाजिर मौलाना जफर मसूद हसनी की बाइक को भी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौलाना जफर मसूद की मौके पर मौत हो गई तथा उनके स्टॉफ के साथी अब्दुल कादिर घायल हो गए। इसी दौरान साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की नजर जब हादसे पर पड़ी तो उन्होंने कार रोकी और आरोपी कार चालक को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया तो कार चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद कार चालक कुछ दूर पर वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अब्दुल कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री अपने साथी नवनीत तिवारी और प्रिंस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जो प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रवाना हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें