मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

पूर्वी सिंहभूम,

एमजीएम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार दोपहर गुड़गुड़ा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल एमजीएम थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवातागया।

चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगने के कारण कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटनास्थल से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़गुड़ा चौक पर वाहनों की रफ्तार अक्सर बहुत तेज रहती है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

एमजीएम थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक की पहचान या दुर्घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें