मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने चार को कुचला, तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने चार को कुचला,  तीन की मौत

धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर स्थित जीटी रोड पर फकीरडीह के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7 बजे रूबी खातून (26) अपनी बेटी सीपत परवीन (08), बहन जानवी उर्फ आयत परवीन (15) और उनके पड़ोस की ही रहने वाली दुर्गेश शाह की पुत्री ट्यूशन जाने के लिए सड़क पार करने की तैयारी में थे, इसी दौरान तेज रफ्तार एक पिकअप वैन ने चारों को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही रूबी, सीपत और जानवी की मौत हो गई। जबकि दुर्गेश शाह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बीडीओ जहीर आलम, सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे और स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम अली ने लोगों को समझा कर शांत कराया। वहीं घटना में शामिल पिकअप वैन जो बिहार का बताया जा रहा है, उसके मालिक ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा और घायल बच्ची के इलाज का पूरा खर्च देने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें