मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक पदन मांझी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बबलू हेंब्रम घायल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से बामनी स्थित एक होटल से अपने घर लौट रहे थे, तभी टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने दोनों को पटमदा सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पदन मांझी ने रात में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया। वह पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें