मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

सारनाथ में तेज रफ्तार ऑटो बिजली के पोल से टकराई,पिता-पुत्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारनाथ में तेज रफ्तार ऑटो बिजली के पोल से टकराई,पिता-पुत्र की मौत

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर रंगीलादास पोखरा के समीप तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ऑटो बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार पिता—पुत्र की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हुई हादसे की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।दीनापुर गांव निवासी सीताराम (60) अपने पुत्र सुनील कुमार (30) गोली और बाबी के साथ रिश्तेदारी के मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजातालाब गए थे। देर रात सभी ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही तिलमापुर स्थित रंगीलदास पोखरा के समीप पहुंची चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ऑटो सामने स्थित बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में आगे बैठे सीताराम, सुनील कुमार की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें