मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

सपा नेता नारद राय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता व सपा सरकार में

मंत्री रहे नारद राय के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज

हो गई है। अगर नारद राय सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं तो यह सपा के

लिए पूर्वांचल में बड़ा झटका साबित हो सकता है। पूर्वांचल के कई जिलों में

भूमिहार समाज की अच्छी संख्या है। इसलिए अगर नारद राय सपा छोड़ते हैं तो

इसका फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।

चर्चा

है कि रविवार को बलिया की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच

से उनका नाम नहीं लिया। इससे आहत नारद राय भारतीय जनता पार्टी में शामिल

होने का ऐलान कर सकते हैं। नारद राय का कहना है कि एक साजिश के तहत उनका

नाम सूची से हटाया गया।

नारद ने अपनी उपेक्षा का आरोप

लगाते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया कि जनेश्वर जी, नेता जी के आदेश पर सपा को

खून पसीने से सींचा,परिवार छोड़ पार्टी हित सर्वोपरि समझा! आज, बूथ हारने

वाले नए—नए नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंच पर को ज्ञान दे रहे थे!

राजनारायण जी का वंशज हूँ, अपमान ना सहा है, ना सहूंगा! समाज के लिए कुछ भी

करूँगा! नेता जी को सदा नमन। नारद राय ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं की

बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार नारद राय 29 मई को अमित शाह के समक्ष

भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें