वादों का तेजी से निष्पादन में मध्यस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधान जिला जज
खूंटी,
। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झालसा रांची के
निर्देश पर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार
की अध्यक्षता में डालसा सभागार भवन में सभी न्यायिक पदाधिकारी और मेडिएटर
के लिए मध्यस्थता विषय पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष
रसिकेस कुमार ने कहा कि वादों का तेजी से निष्पादन में मध्यस्था की भूमिका
है। डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूरर ने कहा कि लोक आदलत सभी सुलहनीय और
दीवानी मामलो को मध्यस्थता के माध्यम से सुलहकर कराती है। कार्यक्रम में
जिला जज प्रथम संजय कुमार, जिला जज द्वितीय राकेश कुमार मिश्रा जिला जज
तृतीय प्राची मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, डालसा सचिव
राजर्षि अपर्णा कुजूर, एसडीजेएम विद्यावती कुमारी और डालसा के कर्मचारी
उपस्थित थे।





