मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए चलाए गए विशेष ट्रेनें : डीआरएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए चलाए गए विशेष ट्रेनें : डीआरएम

लखनऊ। लखनऊ डीआरएम उत्तर रेलवे सचिन्दर मोहन शर्मा ने कहा कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों को चलाया गया है। लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर बड़ी संख्या में पहुंचे परीक्षार्थियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

डीआरएम ने बताया कि रविवार को परीक्षार्थियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनों में गाड़ी संख्या 04250 चलाया गया है, जो लखनऊ से तीन बजे खुली है। यह ट्रेन सुलतानपुर, निहालगढ़, वाराणसी होते हुए पटना स्टेशन तक जाएगी। इसी तरह बलिया एवं गाजीपुर के लिए वाराणसी से औढ़िहार जंक्शन होते हुए 04240 विशेष गाड़ी चलायी गयी है। गाड़ी संख्या 04238 वाराणसी से शाम सात बजे मऊ से देवरिया स्टेशन होते हुए गोरखपुर स्टेशन तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर रेलवे ने अपनी ओर से सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी है। पेयजल, स्वच्छता, पूछताछ केन्द्र जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ रुप से दिया गया है। प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों के लिए ट्रेनों के संचालन की सूचनाएं समय समय पर बार बार दी जा रही है। जिससे कोई ट्रेन छूटने ना पाये। उत्तर रेलवे हरसंभव प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें