झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू
रांची,। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल
बस सेवा शुरू की गयी। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने हाई कोर्ट
एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर रांची नगर निगम को वकीलों के लिए बस सुविधा
मुहैया कराने का निर्देश दिया था, ताकि दूर-दराज से आकर हाई कोर्ट में
प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को यातायात की सुविधा मिल सके।
इसके
बाद रांची नगर निगम ने पुराने हाई कोर्ट से नये हाई कोर्ट के लिए तीन बसों
की शुरुआत की है। पुराने हाई कोर्ट से रोजाना सुबह नौ बजे, 9:15 और 9:30
बजे से नये हाई कोर्ट के लिए खुलेगी। साथ ही नये हाई कोर्ट से वापस आने के
लिए शाम के पांच बजे, 5:15 बजे और 5:30 बजे बसें संचालित होंगी।





