मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार काे

भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार

बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अनुबंध कर्मी समेत तमाम

विषयों पर आज ही सदन में बोलना चाहिए। पांचवें विधानसभा के आखिरी सत्र के

अंतिम दिन यदि मुख्यमंत्री बोलेंगे और चले जायेंगे तो जनता के जवाब का

प्रति उत्तर देने का कोई कार्य संचालन नियामवली हमारे पास नहीं है। इसलिए

मुख्यमंत्री आज ही बोलें। उनकी मांग का समर्थन करते हुए भाजपा के विधायक

वेल में आ गये।

भाजपा के विधायक सदन के अंदर एक पोस्टर

लेकर आये। इस पोस्टर में सरकार द्वारा किये गये वादों का जिक्र था।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर इस पोस्टर को मार्शल वापस लेने का प्रयास

करते रहे। भाजपा विधायकों द्वारा सदन में पोस्टर लाने के विरोध में सत्ता

पक्ष के विधायक भी वेल में आ गये। दोनों दलों के विधायक सदन में जोरदार

हंगामा करने लगे। सदन में हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे लगे।

चौथे

दिन के कार्यवाही के दौरान रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए

कहा कि आपलोगों की व्याकुलता को मैं समझ रहा हूं लेकिन विधानसभा पटल को इस

व्याकुलता का अंग बनने नहीं देंगे। मैं इस चीज को मान गया हूं कि विपक्ष के

लोग सदन चलने देना नहीं चाहते हैं। सरकार का उत्तर भी सुनना नहीं चाहते

हैं। इसलिए भारी मन और नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से आहत होकर सदन की

कार्यवाही गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें