मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीपीओ को थाना में जाने से रोकने पर रेहला थाना प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीपीओ को थाना में जाने से रोकने पर रेहला थाना प्रभारी को एसपी ने किया निलंबित

पलामू। जिले के बिश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी को थाना में जाने से रोके जाने पर एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है।उनकी जगह मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरूआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।दरअसल, बिश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा था। एसडीपीओ ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना गए, लेकिन थाने के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी को कॉल किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान एसडीपीओ ने मौके पर तैनात ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से पूछताछ की। एसडीपीओ को जानकारी मिली कि थानेदार के आदेश पर गेट में ताला लगाया गया है। एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने पूरे मामले में एसपी रीष्मा रमेशन को एक रिपोर्ट बनाकर सौंपी थी।एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले में कार्रवाई करते हुए रेहला थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है और 24 घंटे में अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें