मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सपा विधायक और भाई रिजवान की जमानत पर आज होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सपा विधायक और भाई रिजवान की जमानत पर आज होगी सुनवाई

कानपुर, 21 मार्च । प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की जमानत पर आज न्यायालय में सुनवाई होगी।

एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की जमानत पर आज सुनवाई होनी है। जिला जज कोर्ट में ही सुनवाई की जानी है। हालांकि अधिवक्ताओं ने जिला जज के खिलाफ विरोध करते हुए संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया है। अधिवक्ताओं का विरोध जारी होने की वजह से सुनवाई होना कठिन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर पेशी पर व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में आना ही होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग से उनकी पेशी की अर्जी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

विरोध के चलते सोमवार को नहीं हो सकी थी सुनवाई

एडीजीसी ने बताया कि अधिवक्ताओं के विरोध की वजह से सोमवार को मुकदमे में गवाही नहीं हो पायी थी। जाजमऊ आगजनी मामले में सोमवार को एमपी एमएलए न्यायालय में गवाही होनी थी। गवाही के लिए वादिनी बीमार होने की वजह से न्यायालय में नहीं आ सकी थी लेकिन दूसरे गवाह के रूप में उसकी बेटी कनीज न्यायालय में पहुंची थी। अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि इरफान की ओर से रमजान माह में आने-जाने में दिक्कत का हवाला देते हुए अर्जी दी थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महाराजगंज जेल से ही पेशी कराने की मांग की गई थी। न्यायालय ने इस अर्जी को खारिज कर दिया। इरफान के अधिवक्ता सईद नकवी व करीम अहमद सिद्दीकी की ओर से गवाही न कराने के लिए अर्जी दी गई, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए गवाही के लिए 23 मार्च तय कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें