मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन को लेकर सपा नेताओं ने दी गलत व भ्रामक खबर : मण्डलायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। श्री काशी विश्वनाथ धाम में वीवीआईपी दर्शन करने पर

अतिरिक्त 300 रुपये पर्ची शुल्क को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान

निराधार और भ्रामक है।

शुक्रवार को वाराणसी परिक्षेत्र के कमिश्नर

कौशल राज शर्मा से पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने

मुलाकात की। कमिश्नर से मिलने के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष ने बताया कि

काशी विश्वनाथ धाम में प्रोटोकॉल होने के बावजूद वीआईपी दर्शन-पूजन करने

वाले श्रद्धालुओं को तीन सौ रुपये का अतिरिक्त पर्ची शुल्क देना पड़ता है।

यह शुल्क अव्यवहारिक है। विष्णु शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में

अस्थाई कार्य करने वाले कर्मचारी श्रद्धालुओं से ठीक तरीके से व्यवहार नहीं

करते हैं।

उधर, कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने कहा कि सपा से जुड़े दो

नेताओं ने काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन और मंदिर व्यवस्था को लेकर

भ्रामक खबर मीडिया को दिया है। दोनों नेता उनसे (मंडलायुक्त से) जनपद

चंदौली में एक मकान के नक्शा पास करने के संबंध में सहायता के लिए मिले।

इसी दौरान दोनों नेताओं ने काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन के बारे में

बात की। वर्तमान दर को 300 से घटाकर 101 रुपये करने की बात कही। इस पर उनको

बताया गया कि मंदिर में दर्शन पूरी तरह निःशुल्क है, केवल जो लोग बिना

लाइन जल्दी दर्शन करना चाहते हैं। उनको सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराई

जाती है। इस पर कोई आश्वासन या अन्य कोई वार्ता नहीं हुई। इसके बाद उनके

द्वारा फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया गया। इन सामान्य बातों के अलावा कुछ

उनके द्वारा लिखा या बताया गया है तो वो पूरी तरह निराधार व भ्रामक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें